सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
सोनभद्र थाना अनपरा परिक्षेत्र में स्थित नगर पंचायत अनपरा अंतर्गत एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें समस्त अतिथि महोदय, भैया-बहन, आचार्यगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात भारत माता की आरती की गई।
भैया-बहनों ने घोष परेड के साथ प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इसके बाद देशभक्ति गीत, प्रेरणादायी भाषण एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओ०पी० झा परियोजना अधिकारी एनसीएल ककरी परियोजना, विशिष्ट अतिथि कैलाश तिघरे कार्मिक वरिष्ठ अधिकारी एनसीएल ककरी परियोजना, दीपक कुमार शर्मा बैंक मैनेजर यूबीआई ककरी, ज्योति मिश्रा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में विद्यालय के कोषाध्यक्ष लालसा राम जी उपस्थित थे।
अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवजी राय ने कराया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वर्तमान पीढ़ी से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति में अपना योगदान दें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने संबोधन में देश की सांस्कृतिक विरासत और विविधता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें और अपने मूल्यों से कभी समझौता न करें।
सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के वरिष्ठ आचार्य जय जय राम शुक्ला जी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के प्रधानाचार्य आकाश , विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं प्रदेश मंत्री बीएमएस अरुण कुमार दुबे जी, प्रांत संपर्क प्रमुख राजेंद्र प्रसाद गुप्ता , के बी राय अध्यक्ष बीएमएस, सुमंत राय सचिव बीएमएस, दिलीप सचिव सीएमएस, अनिल सिंह गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता, धनंजय सिंह मंडल महामंत्री भाजपा, दामोदर मंडल , राम , प्रभा शंकर मिश्रा , दिलीप गुप्ता , मीरा कुमार , सुनंदा निनावे , सुमन सिंह जी, सरिता विश्वकर्मा आचार्य/आचार्या, भैया/बहन एवं भारी संख्या में अभिभावक, माताएं उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजेश कुमार तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम का समापन 'वंदे मातरम' के सामूहिक गान के साथ हुआ।




Post a Comment