सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
म्योरपुर । “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालटावर में उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” सहित देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए लोगों को अपने-अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा लालटावर बस्ती, डब्ल्यूआई कॉलोनी, 2 नंबर गेट, लालमैदान होते हुए वापस विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना रहा।









Post a Comment