Top News

*डोगिया नाला नाव घाट की नीलामी सम्पन्न, अशोक कुमार निषाद को मिला ठेका*

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 




सोनभद्र थाना पिपरी परिक्षेत्र में आज रिहन्द बांध सिविल खंड पिपरी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के निर्देश पर शनिवार को खंडीय कार्यालय परिसर में रिहन्द जलाशय की एफआरएल 880 फीट सीमा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश क्षेत्र स्थित डोगिया नाला नाव घाट की वर्ष 2026-27 के लिए नीलामी सम्पन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया का संचालन सहायक अभियंता एवं जिलेदार संजय चौबे की देखरेख में किया गया।

नीलामी में अशोक कुमार निषाद, सचिव ओबरा निषाद नाविक एवं मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड ओबरा, राम मनोज जलछत्री मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड सलखन तथा अच्छेलाल किसान मछुआ मत्स्य समिति लिमिटेड कुशमाहा, म्योरपुर ने प्रतिभाग किया।

प्रतिस्पर्धी बोली के दौरान अशोक कुमार निषाद ने सर्वाधिक 1 लाख 22 हजार रुपये की बोली लगाकर डोगिया नाला नाव घाट का ठेका प्राप्त किया। वहीं राम मनोज दूसरे स्थान पर रहे। नीलामी की प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।  इस अवसर पर शिव आधार निषाद, शिवनारायण यादव सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume