सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
सरकारी जमीन,दुर्गा पूजा स्थल लेखपाल के संरक्षण पर कब्जा बरकरार, आईजीआरएस पर फर्जी निस्तारण कर शासन-प्रशासन को गुमराह करने वाले लेखपाल पर डीएम से कार्रवाई की मांग
सोनभद्र। विकास खण्ड चतरा के पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रीकला के ग्राम प्रधान विजय कुमार ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र देकर ग्राम की सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने तथा दोषी लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रधान विजय कुमार ने जिलाधिकारी को दिए लिखित प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम की सरकारी जमीन पर स्थित तालाब, सार्वजनिक स्थल,कोटे की दुकान, RRC सेंटर, दुर्गा पूजा मंच जो इसी जमीन पर दुर्गा माता की मुर्ति रखी जाती है गांव के लोग पूजा पाठ करते है कुछ माह नवरात्रि आने वाली है उसी जगह पर एवं बाउंड्री की भूमि पर ग्राम निवासी सुरेश पुत्र बचऊ ने क्षेत्रीय लेखपाल सुजाता सिंह के संरक्षण में कई माह से कब्जा कर रखा है। प्रधान ने बताया कि इस मामले की शिकायत IGRS पोर्टल संख्या 92620000008613 के माध्यम से 01.04.2026 को की गई थी। लेकिन राजस्व विभाग द्वारा बिना स्थलीय निरीक्षण किए पुरानी फोटो लगाकर शासन-प्रशासन को गुमराह करते हुए गलत आख्या दे दी गई कि मौके पर कोई अतिक्रमण नहीं है, जबकि अवैध अतिक्रमण अभी भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग की है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए भ्रामक रिपोर्ट देने और शासन-प्रशासन को गुमराह करने वाले लेखपाल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। प्रधान ने कहा कि अतिक्रमण के कारण पूरे गांव में गंदगी फैल रही है जिससे आम जनता परेशान है।


Post a Comment