सोन की आवाज न्यूज़ ब्लॉक रिपर्टर राम पुकार प्रसाद
ओबरा सोनभद्र। चोपन क्षेत्र के ग्राम खैरटिया निवासी प्रख्यात खनन व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री कामेश्वर प्रजापति की पूज्य माताजी का आज रविवार तड़के लगभग 4:00 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से परिवार की प्रेरणास्रोत एवं सम्मानित वरिष्ठ सदस्य थीं। उनके निधन से प्रजापति परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुबह से ही उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका स्नेह, संस्कार तथा आशीर्वाद सदैव परिवार का मार्गदर्शन करता है। उनके निधन से केवल प्रजापति परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सम्मानित मातृशक्ति को खो दिया है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से दिवंगत माताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन।
ॐ शांति।


Post a Comment