सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को स्पोर्टिंग क्लब अनपरा वॉलीबॉल समिति द्वारा वॉलीबॉल मैदान परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मैदान के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, वायु गुणवत्ता में सुधार करना तथा औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर पीपल, नीम, आम, इमली और जामुन जैसे पर्यावरण के लिए लाभकारी वृक्षों का चयन किया गया। विशेष रूप से पीपल और नीम के पौधों का रोपण उनके पारिस्थितिक महत्व को देखते हुए किया गया। ये वृक्ष अधिक ऑक्सीजन प्रदान करने, वायु प्रदूषण एवं धूल कणों को कम करने तथा जैव विविधता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में न्याय पंचायत प्रभारी विक्रमा राम, ओ.पी. सिंह, इं. मेंहदी हसन, कमलेश कुमार, प्रवीण सैनी, इंद्रमन सिंह, जफर अहमद, इं. पवन चौरसिया, इं. कमलेश, जय प्रकाश, मानिक चंद, सभासद शिवप्रकाश, सुशील कुमार यादव तथा कृष्ण मधेसिया सहित अन्य लोगों ने सहभागिता करते हुए कुल 15 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।






Post a Comment