Top News

*तियरा स्टेडियम बनेगा सोनभद्र की नई पहचान*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

*खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम के जीर्णाेद्धार पर खर्च होंगे 6.73 करोड़ रुपये*


*जीर्णाेद्धार का प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा गया, जल्द आवंटित होगी धनराशि* 

सोनभद्र। खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में तियरा स्टेडियम के जीर्णाेद्धार एवं आधुनिकीकरण पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेज दिया है। धनराशि आवंटन के साथ ही स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं के विकास से यह स्टेडियम सोनभद्र की नई पहचान बनकर उभरेगा। 

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से तियरा स्टेडियम में सभी जरूरी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हुए उत्तर प्रदेश को खेल क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तियरा स्टेडियम में सुविधाओं के विकास के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। जिसके बाद खेल निदेशालय को 6.73 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। धनराशि आवंटित होते ही स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य शुरू कराया जाएगा। स्टेडियम के जीर्णाेद्धार से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्राप्त होंगे। पवैलियन बिल्डिंग के जीर्णाेद्धार के साथ ही क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत की जाएगी। वॉलीबाल कोर्ट की फेंसिंग दुरुस्तीकरण के साथ ही सेंथेटिक फ्लोरिंग कराई जाएगी। बाउंड्रीवॉल पर कटीले तारों की फेंसिंग लगाई जाएगी। दर्शक दीर्घा का सुदृरीकरण कराया जाएगा। छात्रावासों व दर्शक दीर्घा का रंगरोगन कराया जाएगा। हॉकी के लिए विश्वस्तरीय टर्फ का निर्माण कराया जाएगा। समुचित जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। खिलाड़ियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की खरीद की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume