सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सोनभद्र थाना दुद्धी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विजय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा प्रभावी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू०डि०) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों का तामील कराते हुए थाना दुद्धी पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत सभी अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण संदीप पुत्र विजेन्द्र, निवासी वार्ड नं.-07, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी,vमुकदमा: मु0नं0 359/2019, धारा 323, 325, 504 भा.दं.सं.जवाहिर पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम अमवार, थाना दुद्धी, मुकदमा: मु0नं0 1139/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम। सोना बच्चा पुत्र बासदेव, निवासी ग्राम अमवार, थाना दुद्धी, मुकदमा: मु0नं0 1140/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम। श्रवण गुप्ता पुत्र कामेश्वर, निवासी ग्राम बघाडू, थाना दुद्धी, मुकदमा: मु0नं0 1215/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम। प्रेम पुत्र देवराम, निवासी ग्राम अमवार, थाना दुद्धी, मुकदमा: मु0नं0 1153/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 जयशंकर राय, चौकी प्रभारी अमवार,उ0नि0 अमित सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी, हे0का0 विनयचन्द्र भारती, चौकी अमवार,का0 मुनेन्द्र सिंह, चौकी अमवार,का0 विनोद सरोज, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
सोनभद्र पुलिस जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। वांछित, फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी है तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Post a Comment