सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सत्या हाउस में माताजी का आशीर्वाद, बच्चियों की आरती व झांकियों ने मोहा मन, भव्य स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
मिर्जापुर/मझवा। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का लठियां गेट, वाराणसी स्थित सत्या हाउस पर आगमन हुआ, जहां उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रमेश बिंद ‘सत्या’, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
सत्या हाउस पहुंचते ही मंत्री जी ने सबसे पहले रमेश बिंद ‘सत्या’ की माताजी का आशीर्वाद लिया। इस सम्मानपूर्ण दृश्य ने कार्यक्रम को भावनात्मक गरिमा प्रदान की और उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया।
मंत्री जी के स्वागत में छोटी-छोटी बच्चियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आरती उतारकर स्वागत किया तथा सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चियों की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्री जी अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने बच्चियों की प्रतिभा और संस्कार की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
लठियां गेट वाराणसी स्थित सत्या हाउस पर जगह-जगह से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। विधानसभा 397 मझवा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। स्वागत बैनर, फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान रमेश बिंद ‘सत्या’ ने मंत्री जी को फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ मंत्री जी का अभिनंदन किया।
मंच से वक्ताओं ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा जी का राज्यमंत्री बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे संगठन को नई मजबूती मिली है तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
अपने संबोधन में मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
पूरा कार्यक्रम अनुशासन, भव्यता और जोश से भरपूर रहा। स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ ने साफ संदेश दिया कि मझवा विधानसभा में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।









إرسال تعليق