Top News

पतंजलि परिवार के तत्वावधान में चिल्ड्रेन पार्क योग हाल में जुटे योग साधक, विशेषज्ञों ने बताया योग को जीवन का आधार

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

योग से स्वस्थ भारत का संकल्प, ओबरा में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 का भव्य शुभारंभ


सोनभद्र/ओबरा।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि के विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026” का शुभारंभ ओबरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क योग हाल में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. सचिन कुमार, प्रोफेसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, पूर्व बैंक प्रबंधक ए.के. वार्ष्णेय, प्रवक्ता अनिल कुमार गुप्ता तथा पूर्व युवा प्रभारी राजकुमार ने सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ने कहा कि योग प्रत्येक घर तक पहुंचना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से बीमारियां दूर होती हैं और शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है। वहीं अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि योग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी भाई-बहनों को इसका निश्चित लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन सूर्य नमस्कार कर दिन की शुरुआत करते हैं।


पूर्व बैंक प्रबंधक ए.के. वार्ष्णेय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे योग गुरु बाबा रामदेव ने सरल रूप में देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं वीरेंद्र योगी से योग सीखकर नियमित अभ्यास करते हैं।


मुख्य अतिथि डॉ. सचिन कुमार ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में बाबा रामदेव और उनके प्रशिक्षित योग शिक्षकों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र योगी समय-समय पर महाविद्यालय के एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स और एनसीसी शिविरों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने योग को विज्ञान आधारित जीवन पद्धति बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी योग शरीर और मन को संतुलित रखने में सहायक है।

कार्यक्रम में अतिथियों को योग पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में लालजी, देवेश कुमार सिंह, बबलू प्रजापति, लल्लन यादव, तहसील प्रभारी राजाराम सिंह, योग शिक्षक वीरेंद्र कुशवाहा, ओबरा प्रभारी नरेंद्र सिंह, राजकुमार मास्टर, प्रमोद पटेल, ओझा, परमेश्वर, केवल, अजय सिंह, राकेश, घनश्याम सिंह, बिपिन सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।


महिला योग प्रशिक्षकों में गीता यादव, मंजू देवी, प्रमिला पांडेय, रजनी, खुशबू, संगीता देवी, कुमारी रीना और शिवांगी की सक्रिय भागीदारी रही। प्रशिक्षण शिविर का संचालन वीरेंद्र योगी, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान सोनभद्र ने किया।

यह प्रशिक्षण शिविर योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह, राज्य प्रभारी दुर्गेश, राज्य प्रभारी श्रीभगवान, संवाद प्रभारी सुरेंद्र, जिला प्रभारी रवि प्रकाश, दिनेश पाठक, शिवपूजन एवं आर.एन. गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume