Top News

बूथ मजबूत तो जीत पक्की — मीतापुर में बसपा का संगठन विस्तार

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र, घर-घर पहुंचाने का आह्वान


ओबरा (सोनभद्र)।
विधानसभा ओबरा 402 के सेक्टर नंबर पांच अंतर्गत मीतापुर में बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बूथ संख्या 29 व 30 का गठन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली और पूरे जोश के साथ संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के जिला सचिव व सभासद संजय कनौजिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ओबरा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार भारती और शिवकुमार गौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा ने की।


इस दौरान संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए सेक्टर अध्यक्ष के रूप में सुगेद प्रसाद और सुरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बूथ उपाध्यक्ष पद पर छोटे लाल, दूधनाथ, बबीता, प्रमिला और सुनीता को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सचिव पद पर भी कार्यकर्ताओं का चयन कर संगठन को धार दी गई।

मुख्य अतिथि संजय कनौजिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर पर ही तय होती है। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक बड़ी जीत का सपना अधूरा रहेगा। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।”


वहीं विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार भारती ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। हमें घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, तभी सफलता सुनिश्चित होगी।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण कुमार गिरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि “संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता ही होते हैं। अगर हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत कर ले, तो जीत तय है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया, जिससे आने वाले चुनावों में बसपा को मजबूती मिल सके।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume