सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहा अभियुक्त गिरफ्तार, धारा 83 की कार्यवाही के बाद भी था फरार
सोनभद्र। जनपद में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में कोन पुलिस ने लगभग दस वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना कोन पुलिस टीम ने दिनांक 12 मई 2026 को मा० न्यायालय अपर सिविल जज (जू०डि०)/जे०एम दुद्धी, सोनभद्र द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर वारंटी अभियुक्त लक्ष्मी नरायण सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिद्दी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 83 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही भी की जा चुकी थी, बावजूद इसके वह गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। थाना कोन पुलिस ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आखिरकार अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
लक्ष्मी नरायण सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिद्दी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 42 वर्ष।
*अपराधिक इतिहास :*
एसटी संख्या-1980/01 धारा 5/26, 41/42 वन संरक्षण अधिनियम, धारा 379/411 भादवि एवं 3 लोक सम्पत्ति नुकसान अधिनियम।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
• उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया थाना कोन
• हे0का0 शिवकुमार यादव, चौकी चकरिया थाना कोन
• हे0का0 सुरेश कुमार, थाना कोन जनपद सोनभद्र।



إرسال تعليق