Top News

बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियों समेत दो गिरफ्तार

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

चोरी का खुलासा कर आरोपियों को भेजा न्यायालय


सोनभद्र, 08 अक्टूबर।
बीजपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप भारती (21) और दुर्गा कुमार (20), निवासी रजमिलान, थाना बीजपुर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना बीजपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 111/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा कांस्टेबल सुन्दरम कुमार और संजय कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume