सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
04 मामलों की सुनवाई, 03 में आपसी सहमति से सुलह-समझौता
सोनभद्र, 04 अक्टूबर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की। रविवार को महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में कुल चार प्रकरणों की सुनवाई कर दोनों पक्षों की काउंसलिंग एवं आपसी संवाद कराया गया।
विस्तृत परामर्श के बाद तीन मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाकर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे परिवारों में फिर से सौहार्द का माहौल कायम हुआ। वहीं, एक प्रकरण में काउंसलिंग के बाद अग्रिम सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।
महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की यह पहल मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में सार्थक कदम साबित हो रही है।




Post a Comment