सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
रोमांचक फाइनल में नेहरू क्लब ने गांधी क्लब को हराकर जीता खिताब
अनपरा, सोनभद्र। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्पोर्टिंग क्लब अनपरा द्वारा ऑपरेटिंग क्लब में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शास्त्री जी क्लब, गांधी जी क्लब एवं नेहरू जी क्लब की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, परियोजना क्रीड़ा समन्वयक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री विक्रमा राम, संकुल प्रभारी कुलडोमरी तथा श्री डी.एन. द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए खेल और खिलाड़ियों के विकास में आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया।
लीग आधार पर खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांधी क्लब और नेहरू क्लब के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में नेहरू क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गांधी क्लब को 25-22 एवं 25-23 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विक्रमा राम द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका श्री मानिक चंद ने निभाई।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, इंजीनियर जनकधारी, प्रवीण सैनी सर, मनोज सर, सभासद शिवप्रकाश, इंजीनियर कमलेश, पवन सर, पुष्पराज सिंह(पत्रकार), आदित्य परमार, सुशील यादव, निशांत एवं धीरज सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता ने गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।




Post a Comment