सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का जोरदार अभियान
OTP-पासवर्ड साझा न करने की अपील, साइबर ठगी पर तुरंत 1930 डायल करने की सलाह
सोनभद्र, 08 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी अधिकार, लैंगिक समानता, बाल विवाह और महिला-बच्चों के विरुद्ध हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं हेल्पलाइन सेवाओं की मदद लेने की अपील की।
साइबर ठगों से बचने के बताए ‘सुरक्षा मंत्र’
अक्टूबर माह में चल रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के तहत बच्चों और बालिकाओं को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, टेलीग्राम फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप, क्रिप्टोकरेंसी स्कैम और फिशिंग लिंक के प्रति सचेत किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि OTP, बैंकिंग डिटेल, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
जरूरत पर इन नंबरों पर करें संपर्क
112 – आपातकालीन सेवा
1090/1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
पुलिस का संदेश साफ है—“नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान।”

Post a Comment