Top News

शारदीय नवरात्र मेला को लेकर एडीजी ने परखी तैयारियां विन्ध्याचल पहुंचे एडीजी वाराणसी जोन, अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-पूजन के दिए निर्देश

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


मीरजापुर।
शारदीय नवरात्र मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी श्री नवीन अरोरा ने शनिवार को विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में मंडल एवं जनपद के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मौके की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल राजेश प्रकाश, पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम, जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सुगम दर्शन-पूजन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरियर व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एडीजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के लिए देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। रूट डायवर्जन और नो-एंट्री व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराई जाए।

अधिकारियों को मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एडीजी ने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया और आवश्यक सुधार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा शारदीय नवरात्र मेला-2026 को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सकें।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume