सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के टोला खैरटिया में दिवंगत बसपा नेता एवं पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके संघर्ष, जनसेवा, पार्टी के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह गरीबों, जरूरतमंदों और बेटियों के सच्चे हितैषी थे। समाज के प्रति उनके सेवा कार्य और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है और वे सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव संजय कनौजिया ने कहा कि खैरटिया सेक्टर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने बहुजन समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसके लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती और बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह के परिवार तथा दबे-कुचले समाज के साथ खड़ी है। उन्होंने उमाशंकर सिंह के एक महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जमीन देकर ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया था। जब सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराने में कठिनाई सामने आई, तब उन्होंने अपनी जमीन उपलब्ध कराकर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किया। सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह की सबसे बड़ी पहचान उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण रही। कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से ईमानदारी, संघर्ष और संगठन के प्रति वफादारी सीखने की अपील की गई। इस दौरान उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहेमुख्य रूप से उपस्थित डॉ अरुण प्रजापति, जॉन प्रभारी अंकुश राव, जॉन प्रभारी एडवोकेट लालचंद, विनोद कुमार, राजेंद्र भारती, संदीप कुमार, प्रकाश, धीरज, रामधनी ,संतोष,।


إرسال تعليق