सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सोनभद्र थाना शक्तिनगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2026, धारा 351(2), 352, 308(5), 319(2), 336(3), 336(4), 61(2)(क) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे ₹05 लाख की मांग करने वाले अभियुक्त दीपक शाह पुत्र चंद्रबली शाह, निवासी माजन खुर्द, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 11.0.2026 को दुद्धीचुआ एनसीएल स्टेडियम के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
दीपक शाह पुत्र चंद्रबली शाह, निवासी माजन खुर्द, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 26 वर्ष। अभियुक्त का आपराधिक आंकड़े है 1- मु0अ0सं0-54/2025, धारा 351(2), 352 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
02- मु0अ0सं0-136/2025, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 351(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
03- मु0अ0सं0-134/2026, धारा 351(2), 352, 308(5), 319(2), 336(3), 336(4), 61(2)(क) बीएनएस, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना शक्तिनगर, उ0नि0 रंजीत कुमार, हे0का0 दिनेश कुमार भारती,का0 अमृतलाल

إرسال تعليق