Top News

उच्च प्राथमिक विद्यालय लोझरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


लोझरा-अनपरा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय लोझरा में आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अपने बच्चों को मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते देखकर अभिभावक काफी प्रसन्न नजर आए। देश और अपने बच्चों के प्रति अभिभावकों का यह उत्साह एवं प्रेम विद्यालय परिवार के लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली तथा उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल एवं विनोद कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume