Top News

*बेलहर से बिक्सी बाजार तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा*


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान 




भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों लोगों ने दिया देशभक्ति का संदेश

मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर जनपद के विभिन्न बाजारों और कस्बों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बेलहर से बिक्सी बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, युवा, महिलाएं एवं देशभक्त नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने तथा देशहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और जगह-जगह देशभक्ति का माहौल नजर आया।

इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन अपना दल एस के जोन अध्यक्ष अहरौरा भगवान दास प्रजापति द्वारा किया गया। यात्रा का शुभारंभ बेलहर स्थित रोहिताश लान से किया गया, जहां से तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बिक्सी बाजार पहुंची।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेश सिंह रहे व अपना दल एस के जोन अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति के नेतृत्व में कराया गया।

इस कार्यक्रम में शामिल रहे राजू सिंह, प्रदीप सिंह, रामानंद साहनी, अशोक गुप्ता, बाबूलाल बिन्द, सरवन बिन्द, सुनील मौर्य, छविनाथ प्रजापति, जयप्रकाश,एव भाजपा नेता बैजनाथ प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल,अमित पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा,सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।





Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume