Top News

एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना के समीप बारिश प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा प्रशासन, राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 




शक्तिनगर, सोनभद्र।
भारी बारिश के बाद एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना के समीपवर्ती रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव और मलबा जमा होने से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और एनसीएल की टीमें लगातार मौके पर जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, खाद्य सामग्री और साफ-सफाई सहित आवश्यक राहत कार्य किए जा रहे हैं।

बारिश के कारण कई आवासीय परिसरों और रास्तों में पानी के साथ मिट्टी, मलबा और कीचड़ जमा हो गया। प्रशासन और एनसीएल की संयुक्त टीमों ने जलनिकासी के साथ JCB मशीनों के माध्यम से रास्तों व आवासीय परिसरों से मलबा और कीचड़ हटाने का अभियान शुरू किया है।

120 प्रभावित परिवारों को मिल रही राहत

प्रशासन के अनुसार करीब 120 प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से दो समय पका हुआ भोजन और फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासनिक टीमें मौके पर निगरानी कर रही हैं।

राहत शिविर में भंडारे की व्यवस्था

जरूरतमंदों को तत्काल भोजन उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में राहत शिविर लगाकर भंडारे के माध्यम से भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि बारिश से प्रभावित किसी भी परिवार को भोजन अथवा जरूरी सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े।

एसडीएम और राजस्व टीम ने किया सर्वे

प्रभावित क्षेत्र का उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह एवं राजस्व टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। टीम ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और बारिश से हुई क्षति का आकलन किया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं—जिलाधिकारी

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं सहायता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। प्रभावित परिवारों तक भोजन, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाई जाएं तथा राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय से राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहें और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं।

फिलहाल प्रशासन और एनसीएल की टीमें जलनिकासी, मलबा हटाने, साफ-सफाई, भोजन एवं राहत सामग्री वितरण समेत अन्य जरूरी कार्यों में जुटी हैं। प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं सहायता अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume