सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
सोनभद्र थाना विंढमगंज पुलिस ने द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-109/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली पुत्र जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र करीब 30 वर्ष, जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन* पुत्र स्व0 अब्दुल रउफ, उम्र करीब 51 वर्ष
तसलीमा बीबी उर्फ तस्लीमा पत्नी जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र करीब 46 वर्ष
समस्त निवासीगण ग्राम हुमेलदोहर, थाना विण्ढमगंज,
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 रामधनी सिंह,
हे0का0 महफूज अली, थाना विण्ढमगंज, का0 धर्मेन्द्र,
म0का0 प्राची सरोज*, थाना विण्ढमगंज,

Post a Comment