Top News

अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड *दुद्धी पुलिस ने स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 


सोनभद्र थाना दुद्धी पुलिस ने एसपी सोनभद्र के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन  ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

प्रकरण आज दिनांक 14.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ रजखड़ घाटी में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाथीनाला की तरफ से एक *स्कार्पियो वाहन संख्या HR26BM5235* तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर उसकी सघनता से चेकिंग की गई तो वाहन के अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

*कार्यवाही-* पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध शराब एवं स्कार्पियो वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0 233/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम*, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

हंसराज कुमार उर्फ विक्की राजपूत पुत्र तारा सिंह, निवासी बेनीगढ़, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद, बिहार, उम्र करीब *36 वर्ष*।


*बरामदगी का विवरण-*

* *01 अदद स्कार्पियो वाहन* संख्या HR26BM5235

* मैजिक मोमेन्ट 180 एमएल – *575 पीस*

* आईकोनिक 180 एमएल – *262 पीस*

* सिग्नेचर 750 एमएल – *19 पीस*

* सिग्नेचर 375 एमएल – *24 पीस*




*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 *93/2026*, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

2. मु0अ0सं0 *233/2026*, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।


*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

2. व0उ0नि0 श्री संजय सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 भागीचन्द्र, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

4. का0 शिवशंकर सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

5. का0 जसवन्त सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

6. का0 सुनील सरोज, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

7. का0 सत्यम केशरी, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

8. का0 जितेन्द्र कुमार, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
















Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume