Top News

चतरा ब्लॉक परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

कृषि विभाग के सहायक अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव समेत अधिकारी-कर्मचारियों व क्षेत्रीय लोगों ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद बांटी गई मिठाई




चतरा, सोनभद्र।
चतरा ब्लॉक परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पूरा ब्लॉक परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।


इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के इस पर्व पर प्रत्येक नागरिक को देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सद्भाव और सामाजिक एकता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।


इस दौरान ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली।

















Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume