Top News

अनपरा पुलिस द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय*

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 


एसपी सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-176/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 118(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रघुनाथ को थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.08.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*घटना का विवरण-*



दिनांक 13.08.2026 को ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद के दौरान अभियुक्त रघुनाथ पुत्र स्व0 महादेव द्वारा अपने भाई मानसिंह के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए पास में रखी कुल्हाड़ी से गर्दन व पीठ पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-176/2026 उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

रघुनाथ पुत्र स्व0 महादेव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा, हे0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना अनपरा, रि0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना अनपरा,

















Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume