Top News

*UPTET परीक्षा सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

 


सोनभद्र मुख्यालय पर आज दिनांक 02.07.2026 को आयोजित UPTET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी का निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में लगे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume