Top News

*करमा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


सोनभद्र थाना कर्मा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल  राजेश कुमार राय  के पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 126/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) में वांछित चल रहे निम्नलिखित दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 2/7/2026 को समय 08:25 बजे बहेरा नहर पुलिया, थाना करमा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण सुरेश मौर्या पुत्र रूपनाथ मौर्या, निवासी ग्राम बहेरा (रजपुरवा), थाना करमा, सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष। सनोज यादव पुत्र बग्गल यादव उर्फ पगल यादव, निवासी ग्राम बहेरा (रजपुरवा), थाना करमा, जनपद सोनभद्र,लगभग 25 वर्ष।पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज सिंह, थाना करमा, उ0नि0 कृपाशंकर राम, थाना करमा, का0 आकाश गुप्ता, थाना करमा

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume