Top News

मुख्यमंत्री से मिले राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव, अनपरा नगर पंचायत सहित सोनभद्र की जनसमस्याओं को उठाया

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


लखनऊ/सोनभद्र।
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव शेषनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर जनपद सोनभद्र की विभिन्न जनसमस्याओं तथा नगर पंचायत अनपरा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए।

मुलाकात के दौरान शेषनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नगर पंचायत अनपरा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने सोनभद्र जनपद में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, अतिक्रमण सहित अन्य बुनियादी समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

शेषनाथ सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी आवाज आगे भी बुलंद रहेगी और क्षेत्र की जनता के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह (कुलडोमरी) तथा नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग रखी।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume