सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा/सोनभद्र। बिहार के भोजपुर जनपद के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में रविवार की शाम अनपरा मोड़ पर उर्जांचल युवा मंच के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने भाग लेकर दिवंगत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी ने हमेशा बेबाकी से अपने विचार व्यक्त किए और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने न्याय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने दिवंगत के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में आशीष मिश्रा बागी, पंकज कुमार मिश्रा, वीके सिंह, महेश द्विवेदी, रीता पाण्डेय, कुमारी काजल, कमला सिंह कुशवाहा, अजय कुमार मिश्रा, सुमित कुमार मित्तल, शशि पाण्डेय, पप्पू गुप्ता, राजेश मिश्रा, हरिराम यादव, प्रवीण शुक्ला, सुमित वर्मा, मानवेंद्र, आरपी सिंह, रोशन शर्मा, मुकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Post a Comment