Top News

*अनपरा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया*

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा/सोनभद्र।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन बुधवार को काशी मोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार एवं नीतियां समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. रवि गोंड (प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा), प्रशांत सिंह (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष), जलालुद्दीन, भोला निषाद, जुल्फिकार अली, प्रेमचंद यादव, नागेंद्र यदुवंशी, विनीत जायसवाल, रामजन्म यादव, टिंकू यादव, जोंटी यादव, मनमोहन बैसवार, पिंकेश यादव, गैबी नाथ यादव तथा जॉनी (सभासद) सहित अनपरा नगर के बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद हफीज फुलिल ने की। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume