सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सोनभद्र थाना शक्तिनगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भैरवा रेलवे लाइन के समीप घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा एवं एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Nothing कम्पनी) बरामद हुआ।
बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सीलबंद कर कब्जे पुलिस में लिया गया। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-131/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त श्यामसुन्दर गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता, निवासी ग्राम कौरावल (कोहरौल), थाना शक्तिनगर, बरामदगी का विवरण 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा। एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Nothing कम्पनी)। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर , उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, का0 सत्यम कुमार सरोज, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर, रिक्रूट का0 अमन कुमार, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर

إرسال تعليق