Top News

ईओ के स्थानांतरण पर विदाई समारोह, भुगतान को लेकर संविदाकारों की पीड़ा भी हुई उजागर

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अर्पणा मिश्रा के आगरा स्थानांतरण पर नगर पंचायत कार्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकारों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अर्पणा मिश्रा के कार्यकाल को नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उल्लेखनीय बताया। आशीष मिश्रा 'बागी' ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत ने कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति दी और उन्होंने हमेशा कर्मचारियों तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

हालांकि विदाई समारोह के बीच संविदाकारों के लंबित भुगतान का मुद्दा भी चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का भुगतान लंबित होने से कई संविदाकार परेशान हैं। बताया जा रहा है कि भुगतान संबंधी फाइलें तैयार होने के बावजूद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिससे संविदाकारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

संविदाकारों का कहना है कि उन्होंने समय पर कार्य पूर्ण कर दिया, लेकिन भुगतान में हो रही देरी से मजदूरों एवं सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का बकाया चुकाने में परेशानी हो रही है। वहीं नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि लंबित मामलों का नियमानुसार निस्तारण कर भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

अपने संबोधन में अर्पणा मिश्रा ने सभी कर्मचारियों एवं संविदाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनपरा में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए नगर पंचायत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह का समापन उनके सफल भविष्य एवं नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर बाबू गणेश तिवारी, दीपा सिंह, सुधाकर यादव, प्रभा शंकर मिश्र, रवि कंग, पंकज कुमार मौर्य, अंगद सिंह, अनिल साकेत, विष्णु वैश्य, अजय पाठक, उर्मिला देवी, धीरेन्द्र कुमार, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संविदाकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume