Top News

ओबरा तापीय परियोजना को मिला अनुभवी नेतृत्व मुख्य अभियंता (स्तर-1) का कार्यभार ग्रहण बिजली कर्मचारी संघ ने दी जोरदार बधाई

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


ओबरा, सोनभद्र ।
02 जून 2026 उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, शाखा ओबरा ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में मुख्य अभियंता (स्तर-1) पद का कार्यभार ग्रहण करने पर मुख्य अभियंता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू एवं क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्य अभियंता के रूप में उनका कार्यभार ग्रहण करना परियोजना एवं समस्त कर्मचारियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता के व्यापक अनुभव, तकनीकी दक्षता एवं कुशल नेतृत्व से परियोजना की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि होगी तथा विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ स्थापित होंगी।

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना ऊर्जा उत्पादन के निर्धारित लक्ष्यों को और अधिक मजबूती के साथ प्राप्त करेगी तथा प्रदेश को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, शाखा ओबरा ने मुख्य अभियंता के सफल, उज्ज्वल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर अध्यक्ष अजीत कुमार साहू, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, संगठन मंत्री विनोद यादव, प्रचार सचिव शिवम सिंह एवं सौम्या चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ,शाखा – ओबरा, सोनभद्र

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume