प्राथमिक विद्यालय के पास धड़ल्ले से अवैध पत्थर खनन, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा!


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर यासीन खान

आखिर किसके संरक्षण में चल रहा यह काला कारोबार? प्रशासन मौन क्यों?


मिर्जापुर (पड़री):
जनपद मिर्जापुर के थाना क्षेत्र पड़री अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनौती में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए अवैध पत्थर खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह अवैध कारोबार प्राथमिक विद्यालय से महज कुछ ही दूरी पर संचालित हो रहा है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दिन-रात मशीनों की गड़गड़ाहट और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही से पूरा क्षेत्र दहल उठा है। धूल और पत्थर के कणों से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन निर्भीक होकर चल रहा है? क्या खनन माफियाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति या विभागीय संरक्षण प्राप्त है? यदि नहीं, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं मिलीभगत की बू आ रही है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह अवैध कारोबार किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक चुप्पी साधे रहते हैं, या फिर सख्त कार्रवाई कर अवैध खनन पर लगाम लगाते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume