Top News

सोने की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, सोनभद्र में मतदेय स्थलों का निर्धारण

स्नातक के लिए 21 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 केंद्र तय, डीएम ने मतदाताओं से पहले से जानकारी लेने की अपील की


सोनभद्र।
विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोनभद्र में निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदेय स्थलों का निर्धारण कर दिया है। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 21 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

सत्य प्रकाश कन्नौजिया।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा आयुक्त वाराणसी मंडल/रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 21 मतदेय स्थल

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 21 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें घोरावल, करमा, चतरा, नगवां, चोपन, कोन, दुद्धी और बभनी विकास खंड कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, चुर्क स्थित जय ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओबरा इंटर कॉलेज, बीजपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय, रेनुकूट स्थित आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज, पिपरी व अनपरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज तथा बीना प्रोजेक्ट स्थित प्राथमिक पाठशाला को भी मतदेय स्थल बनाया गया है।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 केंद्र तय

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें घोरावल, करमा, राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, चोपन, ओबरा, कोन, दुद्धी, बभनी, रेनुकूट, अनपरा और बीना क्षेत्र शामिल हैं।

इन केंद्रों में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, ओबरा इंटर कॉलेज, आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा और बीना स्थित प्राथमिक पाठशाला सहित संबंधित विकास खंड कार्यालयों को शामिल किया गया है।

मतदाताओं से पहले जानकारी लेने की अपील

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार निर्धारित मतदेय स्थल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume