सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
माता रानी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र की माताओं, बहनों और पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने माता रानी को लाल चुनरी अर्पित की तथा फल-फूल और प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-पाठ करते हुए मां दुर्गा का स्वागत किया। मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।
शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार और समाज की सुख-शांति की प्रार्थना की। धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच शिव मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ धूमधाम से किया गया।

Post a Comment