Top News

अनपरा में सैकड़ों श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाएं बांटीं

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

श्रमिकों के स्वास्थ्य की चिंता, सेवा संकल्प से मिल रहा उपचार का सहारा

शिविरों के साथ श्रमिक हितकारी योजनाओं के लिए भी किया जा रहा जागरूक


सोनभद्र, 08 अक्टूबर।
श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्रम विभाग की पहल लगातार रंग ला रही है। इसी क्रम में अनपरा स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रमिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं उप श्रमायुक्त, मिर्जापुर क्षेत्र, पिपरी-सोनभद्र के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लगातार लग रहे स्वास्थ्य शिविर

श्रम विभाग के अनुसार 06 अक्टूबर को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री और 07 अक्टूबर को ग्रासिम इंडस्ट्रीज में भी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। इससे पहले सितंबर में रेनूसागर पावर प्लांट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी और प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल दुद्धी में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

स्वास्थ्य के साथ अधिकारों की भी जानकारी

अभियान के दौरान लेबर अड्डों और निर्माण स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर निर्माण श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र श्रमिकों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उप श्रमायुक्त ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ का लक्ष्य श्रमिकों को स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। अभियान के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume