सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी, कर्मचारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का लिया संकल्प
ओबरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, शाखा ओबरा की वर्ष 2026-27 की नई क्षेत्रीय कमेटी का वार्षिक चुनाव रविवार को संगठन कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में सैकड़ों बिजली कर्मचारियों की मौजूदगी रही और सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
चुनाव की अध्यक्षता अजीत कुमार साहू ने की। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री श्रीकान्त वर्मा एवं सोनभद्र जिला अध्यक्ष ज्योति रावत की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित तरीके से पूरा कराया गया।
चुनाव में अजीत कुमार साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवम कुमार सिंह एवं दुर्गा मिश्रा को उपाध्यक्ष तथा यशपाल सिंह एवं मनोज कुमार वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में प्रदीप कुमार कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री, दिलीप त्रिपाठी को अतिरिक्त मंत्री, अंजार खान को उप मंत्री तथा बिनोद कुमार यादव को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं आनंद कुमार सिंह, राम आशीष एवं आयुष कुमार को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा राम साहनी को प्रचार मंत्री, राजू सिंह को कार्यालय सचिव तथा बानी ब्रत बनर्जी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नई कमेटी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने स्वागत किया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता को मजबूत बनाए रखने तथा बिजली कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी सदस्यों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित कमेटी के गठन को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।







إرسال تعليق