सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार
सोनांचल क्षेत्रीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते कई खिताब, अदिति, शिखा, इशू समेत कई खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ओबरा (सोनभद्र)। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक स्तर की सोनांचल क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए विभिन्न आयु-वर्गों में कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।
14 वर्षीय बालक संवर्ग में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के इशू चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आर्यन ने 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ऊंची कूद में आनंद कुमार ने बाजी मारी। यूपीएस पिपरहवां के मंजीत ने गोला प्रक्षेप तथा राजकीय इंटर कॉलेज कोन के नीतीश कुमार ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया।
14 वर्षीय बालिका संवर्ग में यूपीएस पिपरहवां की निधि ने 100 मीटर दौड़ के साथ लंबी और ऊंची कूद में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल कुमारी ने 200 मीटर, अर्चना कुमारी ने 400 मीटर तथा सोनम कुमारी ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षा निकेतन की सौम्या केशरी ने गोला प्रक्षेप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
17 वर्षीय बालक संवर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कोन के विश्व प्रताप सिंह ने 100 मीटर दौड़ और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। शिवम कुमार ने 200 और 400 मीटर दौड़ में बाजी मारी। राजा बलदेव दास बिड़ला, पटवध के राजा ने 800 मीटर में तथा राजकीय इंटर कॉलेज पनारी के फूल सिंह ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षा निकेतन के रुद्र प्रताप यादव ने चक्र प्रक्षेप में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
17 वर्षीय बालिका संवर्ग में शिक्षा निकेतन की अदिति शुक्ला ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
शालिनी भारद्वाज ने 800 मीटर और वैष्णवी अग्रहरि ने चक्र प्रक्षेप में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज कोन की नैना कुमारी ने 400 मीटर, आरती कुमारी ने गोला प्रक्षेप तथा सपना ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूपीएस पिपरहवां की सोनम ने भाला फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया।
19 वर्षीय बालक संवर्ग में शिक्षा निकेतन के नवीन मौर्या ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरुण कुमार ने चक्र प्रक्षेप और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज कोन के सलमान अंसारी ने 100 मीटर, 400 मीटर और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित शर्मा ने गोला प्रक्षेप और 1500 मीटर दौड़ में बाजी मारी। राजा बलदेव दास बिड़ला, पटवध के कृष्णा ने 800 और 5000 मीटर दौड़ तथा कृष्णा कुमार ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया।
19 वर्षीय बालिका संवर्ग में शिक्षा निकेतन की शिखा सिंह ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी यादव ने 400 मीटर, शिवानी ने 800 मीटर और लंबी कूद तथा अंबिका केशरी ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज कोन की सोनम पासवान ने गोला प्रक्षेप, चक्र प्रक्षेप और भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने विद्यालयों में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनाया। विशेष रूप से शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु-वर्गों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की खेल प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर, आचार्य प्रमोद चौबे, राजनाथ सिंह, अनिल सिंह, राहुल त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय, कुमारी श्वेता द्विवेदी, अनिल वर्मा, लाल मुहम्मद, आनंद कुमार जायसवाल, राजेश मिश्र, अवधेश पांडेय, राम प्यारे और नीरज सहित अन्य का योगदान रहा।
7 अक्टूबर से दुद्धी में गूंजेगा खेल का रोमांच
35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिलेभर के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
दुद्धी । माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक दुद्धी के टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में किया जाएगा। सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज के संयोजन में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों से प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से होगा। जनपदीय प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को और आगे ले जाने का अवसर मिलेगा।












إرسال تعليق