Top News

राखड़ के अवैध परिवहन पर शक्तिनगर पुलिस का शिकंजा चेकिंग में अनियमितता मिलने पर दो ट्रेलर सीज, वैधानिक कार्रवाई शुरू

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सुनील कुमर


शक्तिनगर (सोनभद्र)।
अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शक्तिनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान राखड़ का परिवहन कर रहे दो ट्रेलर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को सीज कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान राखड़ परिवहन में लगे दो ट्रेलर वाहनों में आवश्यक अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई से अवैध परिवहन में लगे वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume