सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सोनांचल संघर्ष वाहिनी
जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान
सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन एवं आदिवासी-मूल निवासी एकता समागम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने सरकार पर आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सोनांचल के लोगों का उत्पीड़न अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारों के लिए संघर्ष से लेकर बड़ा आंदोलन तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सोनांचल का आदिवासी, दलित और मूल निवासी आज भी बदहाली, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांवों की सड़कों की स्थिति खराब है और स्थानीय लोगों को उद्योगों में रोजगार का पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सोनांचल की हजारों एकड़ जल, जंगल और जमीन उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव सौंप दी है।
रोशन लाल यादव ने ऐलान किया कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर अपने चुनाव चिह्न के साथ दमदारी से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन में उतरने का आह्वान किया।
उन्होंने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे जाने को लेकर भी सरकार और चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाए तथा इसे लेकर अपनी पार्टी के विरोध की बात कही। कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी स्थानीय लोगों के अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में आयोजक चंद्र देव चेरो, शंकर गोंड, बलवंत यादव, अन्नू खान, दशमी चेरो, रामदुलार गोंड, दशमी गोंड, रजवंती चेरो, सिताबी गोंड, सलमान, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन पडरछ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ने किया।




Post a Comment