सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर चंदन कुमर
दो बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद, न्यायालय भेजे गए आरोपी
चोपन (सोनभद्र)। चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने श्रवण उर्फ गोलू (20) निवासी रेक्सहवां, चोपन और आर्यन सिंह उर्फ सूरज (19) निवासी देउरवा, कुशीनगर, हाल पता बारी डाला, चोपन को रविवार तड़के करीब 3:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया। तलाशी में लाल रंग की दो एक्साइड बैटरी तथा हरे रंग के जरीकेन में 15 लीटर डीजल बरामद हुआ।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, चौकी प्रभारी डाला संतोष कुमार सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।




إرسال تعليق