Top News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नव ज्योति इंटर कॉलेज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान

हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्—भारत माता के जयघोष से गूंजा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग


मिर्जापुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अदलहाट क्षेत्र के गरौंडी स्थित नव ज्योति इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में विद्यालय के बालक-बालिकाएं एवं शिक्षक इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची, विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।



विद्यालय प्रबंधन के दिशा-निर्देश में आयोजित इस तिरंगा यात्रा को अनुशासन एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के निर्देशन में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में सहभागिता की।

इस दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम से परिचित कराना तथा उनमें देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

नव ज्योति इंटर कॉलेज की इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया।

















Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume