Top News

नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर शान से फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान 


रेलवे कर्मचारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद मिर्जापुर के नारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडारोहण के दौरान रेलवे विभाग के कर्मचारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही। तिरंगा फहराते ही पूरा स्टेशन परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री पंकज कुमार राय सहित अतुल जायसवाल, अजीत कश्यप, संतोष चौरसिया, आशुतोष दुबे, शिव जायसवाल, दिलीप कश्यप, बेलाल सिद्दीकी, शीतल यादव, डॉ. संदीप गुप्ता समेत तमाम रेलवे स्टेशन कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।

रेलवे कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की कामना की तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया।


















Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume