सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के मालवीय नगर वार्ड-14 स्थित कहुआनाला के लक्षेश्वर शिव मंदिर परिसर में शनिवार सुबह लायंस क्लब रेणुसागर एवं लाईनेस मैत्री क्लब अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दंत विशेषज्ञ डॉ. भव्य श्रीवास्तव ने 50 से अधिक लोगों के दांतों की निःशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।
लायंस क्लब रेणुसागर के अध्यक्ष शशि चंद्र यादव ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति क्लब निरंतर समर्पित है।
शिविर के सफल आयोजन में लाईनेस मैत्री क्लब अनपरा की अध्यक्ष सोनी गुप्ता, रेनू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मिनी सेठ, क्लब सदस्य नीलू राय, प्रिया सिंह, रेखा सिंह, अल्का गुप्ता तथा लायंस क्लब रेणुसागर से मनोज यादव, संदीप यादव, रणजीत गुप्ता सहित मालवीय नगर वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


إرسال تعليق