Top News

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठ-मंदिरों में संतों एवं पुजारियों का किया सम्मान

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा, सोनभद्र।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अनपरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर पुजारियों और साधु-संतों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संतों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में गुरु की भूमिका को सर्वोपरि बताया और भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर जनकल्याण के लिए कार्य करने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार, अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष प्रथम श्रीवास्तव, मंडल मंत्री मनोज चौरसिया, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार,वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु शंकर दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक पुष्पराज सिंह, पिंटू, धीरज, विनोद सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume