सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार
88 हजार से अधिक मामलों का हुआ समाधान, साढ़े 26 करोड़ रुपये की समाधान राशि तय
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार 09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐतिहासिक निस्तारण करते हुए कुल 88,026 मामलों का अंतिम रूप से समाधान किया गया। इस दौरान कुल 26 करोड़ 44 लाख 64 हजार 438 रुपये की समाधान धनराशि तय की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा बैंक प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती रचना अरोड़ा, अशोक कुमार नवम् पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट, संदीप गुप्ता-द्वितीय प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी), विपिन कुमार-तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी/सीएडब्ल्यू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज, डॉ. रामेश्वर दयाल, अजय सिंह-द्वितीय अपर सिविल जज, राजीव रंजन मिश्रा सिविल जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहे।जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने बैंकों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करते हुए मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायाधीश राहुल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है, जिसमें सोनभद्र जनपद ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


إرسال تعليق