सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
दानपात्र से उड़ाए रुपये और चोरी का सामान बरामद, अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को चोरी के सामान एवं नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिछड़ी अंडरपास ब्रिज रेलवे क्रासिंग के पास से दो अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर उर्फ टाफी पुत्र राजेश कुमार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा तथा घमड़ी पुत्र समायन धरिकार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया दो सर्पनुमा सफेद धातु का टुकड़ा तथा दानपात्र से चोरी किए गए 2100 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अनपरा में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को शनिवार को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त घमड़ी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सागर उर्फ टाफी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द दास, कांस्टेबल रमेश गौड़, अजीत यादव, संतोष कुमार एवं पंकज यादव शामिल रहे। अनपरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


إرسال تعليق