Top News

नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित लगभग ₹27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, अपराधियों को कड़ा संदेश


सोनभद्र।
जनपद में अपराध एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित लगभग ₹27 लाख की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act के अंतर्गत अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी ग्राम डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को दिनांक 08 फरवरी 2026 को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

विवेचना एवं वित्तीय जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध धनराशि से चल एवं अचल संपत्तियां खरीदी गई थीं। इसके बाद थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 03 अप्रैल 2026 को NDPS Act की धारा 68-F(1) के अंतर्गत उक्त संपत्तियों को फ्रीज/अभिग्रहित करने की कार्रवाई की गई।

अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM (FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पारित आदेश में पुलिस कार्रवाई को विधिसम्मत मानते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज किए जाने के आदेश की पुष्टि कर दी गई।

 *फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण

🔹 इंडियन बैंक, शाखा अनपरा स्थित खाते में जमा ₹1,15,175.90 की धनराशि।

🔹 ग्राम डिबुलगंज स्थित प्लॉट संख्या-841 पर निर्मित मकान एवं भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,46,990.20 आंकी गई है।

 *अनपरा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना अनपरा पुलिस एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। टीम में शामिल रहे—

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय (थाना शक्तिनगर),

उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, अशोक सिंह, बहादूर सिंह, रामलोचन, संतोष दीक्षित, पंकज यादव,

हेड कांस्टेबल सुनील यादव, संजय राम,

कांस्टेबल अजीत यादव, रमेश गौड़, पंकज यादव, संतोष कुमार,

महिला हेड कांस्टेबल किरन यादव,

महिला कांस्टेबल माला, फूलमती यादव,

आरक्षी शिवम सिंह, बुद्धविलास एवं प्रवीण जी शामिल रहे।

*सोनभद्र पुलिस का सख्त संदेश

"नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। अपराधियों के आर्थिक तंत्र पर लगातार कठोर प्रहार जारी रहेगा।"




Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume